दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके दोनों शूटर बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। रायपुर पुलिस ने शूटरों का बाइक बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि गाड़ी बदलकर फरार हुए ताकि उन्हें पकड़ा ना जा सके, पूरे शहर में नाकेबंदी कर बाइक चालकों की चेकिंग की जा रही है। उड़ीसा रोड भागने की संभावना पर उसे रोड को पूरी तरीके से सील बंद कर दिया गया, 10 चेक पॉइंटस पर पुलिस तैनात है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उद्योग भवन तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन साहू गैंग ने इस गोलीबारी को अंजाम दिया है।
अमन साहू गैंग का सक्रिय सदस्य आरोपियों का झारखण्ड के कुख्यात अमन साहू गैंग के सक्रिय सदस्य थे, जिनके पास से घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मास्टर माइंड मयंक सिंह मलेशिया से अमन साहू गैंग से जुड़े इन आरोपियों को निर्देशित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, मयंक सिंह अपने शूटर्स के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई एवं अमन साहू के टार्गेट को अंजाम देता है. गिरफ्तार शूटर रोहित स्वर्णकार तथा राजस्थान निवासी पप्पू सिंह लगातार मयंक सिंह के संपर्क में थे।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8238844
Total views : 8286905