डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का Dubai में होगा सम्मान, 25 देशों के 150 डॉक्टर होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर. होमियोपैथी के क्षेत्र में पिछले एक दशक से कार्य कर रहे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का दुबई में सम्मान होने वाला है.14 जुलाई को दुबई के बुर्ज अल अरब होटल में विश्व होमियोपैथी समिट में जिसमें विश्व के 25 देशों के लगभग 150 होमियोपैथिक चिकित्सक शिरकत करेंगे.

 इन सभी के बीच डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को बेस्ट होमियोपैथिक गैस्ट्रोइंट्रोलोगिस्ट व चर्म रोग विशेषज्ञ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी इससे पहले कई बार रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, कोलकाता, जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों सम्मानित हो चुके है.

कोरोनाकाल में डॉक्टर त्रिवेदी ने बिना मास्क ग्लव्स और सैनिटाइज़र के मरीज़ को छूकर होमियोपैथी दवाईयों के ज़रिए पॉजिटिव मरीजों को ठीक किया था और लगभग 40,000 लोगो को निःशुल्क (प्रिवेंटिव) दवाई भी बाटी थी.

इस समारोह में अतिथि के रूप में क्रिकेटर क्रिस गेल, जोंटी रोड्स, ब्रेट ली, सनथ जयसूर्या, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ,प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर, सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी, दुबई के प्रिंस व कई देशों के सांसद व मंत्री गण शामिल रहेंगे.

यह कार्यक्रम बर्नेट होमियोपैथी के द्वारा डॉ नीतीश चंद्र दुबे के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है. इस समिट का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के होमियोपैथी चिकित्सकों को एक जुट कर उनसे विचार विमर्श कर होमियोपैथी को विश्व पटल पर कैसे बढ़ाया जायें  है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment