गांजा के साथ पकड़ा गया तो खुद को बताने लगा मुंबई का पुलिसकर्मी
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। पुलिस महानिदेशक और रेल एसआरपी के निर्देशन में बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम लगातार रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की जांच कर अपराध पर नियंत्रण का प्रयास कर रही है। टीम के सदस्य आरक्षक मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी, लक्ष्मण गाइन स्टेशन में रात्रिकालीन गश्त कर रहे थे।
जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 18 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा अमले को चकमा देने के लिए उसने फोर्स का यूनिफार्म और बैग रखा था। पकड़े जाने पर उसने खुद को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स का जवान बताने की कोशिश की। पूरे मामले की छानबीन में यह बात सामने आई कि वह गांजा तस्कर है। इससे पहले भी उसे टीम 10 किलो गांजा के साथ पकड़ चुकी है। आरोपित के खिलाफ जीआरपी ने अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस महानिदेशक और रेल एसआरपी के निर्देशन में बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम लगातार रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की जांच कर अपराध पर नियंत्रण का प्रयास कर रही है। टीम के सदस्य आरक्षक मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी, लक्ष्मण गाइन स्टेशन में रात्रिकालीन गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 2-3 रायपुर छोर की तरफ एक व्यक्ति नजर आया। जिस पर संदेह हुआ। वह नजदीक गए और सामान्य पूछताछ की गई। उसने अपना नाम कल्पेश पाटिल निवासी धुली, मुंबई बताया। यात्रा के संबंध में जानकारी लेने पर उसने बताया कि वह मुंबई जा रहा है और मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स में है।
टीम ने उसे पहचान लिया। इससे पहले उसे अप्रैल में गांजा के साथ पकड़ा गया था। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखे बैग की तलाशी ली। बैग
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217902
Total views : 8260111