लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के करोड़ों यूजर्स को मंगलवार सुबह बड़े तकनीकी आउटेज का सामना करना पड़ा। भारत, अमेरिका और सिंगापुर समेत दुनिया के कई प्रमुख देशों में टेलीग्राम की सेवाएं अचानक प्रभावित हो गईं। यूजर्स को मैसेज भेजने और प्राप्त करने के साथ-साथ एप एक्सेस करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय हुए इस आउटेज का असर निजी और पेशेवर संवाद पर भी पड़ा। सेवाएं प्रभावित होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इसकी शिकायतें दर्ज कराईं और टेलीग्राम के डाउन होने की जानकारी साझा की।
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मंगलवार टेलीग्राम के काम नहीं करने की शिकायतों में तेजी आई। इस दौरान 800 से अधिक यूजर्स ने एप के डाउन होने की रिपोर्ट की। कई भारतीय यूजर्स ने बताया कि एप खुलने में काफी समय लग रहा था और जरूरी मैसेज भी डिलीवर नहीं हो रहे थे।
टेलीग्राम की तकनीकी समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं रही। अमेरिका में भी सोमवार रात करीब 11 बजे यूजर्स को एप इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सिंगापुर में आउटेज का असर सबसे अधिक देखा गया। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:30 बजे के बाद 4,000 से अधिक यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर टेलीग्राम के ठप होने की शिकायत दर्ज कराई।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237334
Total views : 8284996