बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पेंडारी में मुरुम खदान के तालाब में एक अज्ञात महिला का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, पेंडारी स्थित मुरुम खदान में बने तालाब में ग्रामीणों ने पानी में महिला का शव तैरता देखा। कुछ ही देर में इसकी खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गई।
सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई करते हुए महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237304
Total views : 8284961