बिलासपुर कोर्ट में केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने, एयरपोर्ट विस्तार को लेकर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट
बिलासपुर: आज हाईकोर्ट में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, न्यायाधीश गौतम भादुड़ी और न्यायाधीश रजनी दूबे ने अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। यह सुनवाई पत्रकार कमल कुमार दुबे और उच्च न्यायालय प्रैक्टिसिंग बार द्वारा दायर की गई याचिका पर हुई।
याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच नई सैटेलाइट प्रणाली के लिए डीजीसीए तक आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर एक आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि वर्तमान प्रचलित प्रणाली ही उपयुक्त है।
अधिकारियों को दी गई थी यह निर्देश कि इस संबंध में उचित निर्देश और रिपोर्ट तैयार करने के लिए हाई कोर्ट ने भी आदेश दिए। कोर्ट ने बाउंड्री वाल के संबंध में भी राज्य शासन को अधूरे काम जल्द पूरा करने के लिए निर्देश जारी किया।
सुनवाई में याचिकाकर्ता आशीष श्रीवास्तव और सुदीप श्रीवास्तव, जबकि राज्य शासन की ओर से उपमहाधिवक्ता राजकुमार गुप्ता और केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकान्त मिश्रा ने पैरवी की।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168900
Total views : 8196718