भ्रष्टाचार का खुला खेल, मनचाहे ठेकेदार को दिया 9 लाख का ठेका और काम सिर्फ…..हद है
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भ्रष्टाचार का खुला खेल देखने को मिल रहा है। यह मामला बिलासपुर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 14 के टापू सतह पर प्राथमिक शाला धरमपुरा का है। यहां ठेकेदार और अधिकारी मिलकर सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिन पैसों से नए सिरे से काम कराया जा सकता है, उन पैसों से सिर्फ मरम्मत कराई जा रही है। देखिए कैसे मिलकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है।
टापू पर बना है ये स्कूल भवन
यह स्कूल भवन टापू पर बना हुआ है, जो नगर अधिकारी और ठेकेदार के लिए अवैध कमाई का जरिया बन गया है। यहां 159 बच्चे पढ़ते हैं। टापू पर स्कूल भवन होने के कारण तेज हवा छत पर लगी शेड को उड़ा ले जाती है। यह घटना कई साल से होती आ रही है, लेकिन इसका समाधान अभी तक नहीं मिल पाया है।
अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ बड़ा नुकसान
स्कूल भवन में टीन शेड उड़ने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। साथ ही, स्कूल की मरम्मत के लिए बार-बार लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिससे ठेकेदार और अधिकारी हर बार मोटी रकम अपने पास रख लेते हैं और दिखावे का काम करके वाह-वाही बटोरते हैं।
9 लाख खर्च, काम किया बहुत सस्ता
नौ लाख रुपए में पूरे स्कूल भवन के छत के लेंटर को ठीक किया जा सकता है, लेकिन अधिकारी ने छत की ढलाई न कराते हुए सिर्फ टीन के शेड लगाने का ठेका दिया। ठेकेदार विशेष गुप्ता और उनके छोटे भाई ने नगर पंचायत सीएमओ के निर्देश पर अपना काम शुरू कर दिया। जिस काम के लिए जिला प्रशासन ने लगभग 9 लाख रुपए की स्वीकृति l
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168900
Total views : 8196718