जनता हितैषी अध्यक्ष की अनुकरणीय पहल….
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली- मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगावँ में नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा हस्ताक्षर परमानन्द साहू ने हितग्राही मूलक योजनाओं के सही क्रियान्वयन और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में वंचित न रह जाये एक अनुकरणीय पहल करते हुए नगर में 2 दिवसीय वार्ड स्तरीय शिविर का आयोजन करवाया गया है जो सही मायने में विभिन्न योजनाओं के लिए भटकते लोगों के लिए कारगार सिद्ध होगा।
उक्त विषय मे प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत सरगांव घनश्याम शर्मा ने एक आदेश जारी किया है जिसमें अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव के निर्देशानुसार निकाय के सभी वार्डों में हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे – प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना, इत्यादि के व्यापक प्रचार प्रसार एवम योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का आवेदन प्राप्त करने हेतु वार्ड स्तरीय शिविर दिनांक 26 जून व 27 जून 2024 को प्रातः 11 से 3 बजे तक लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है इस हेतु वार्ड वार अलग अलग शिविर स्थलों का चयन कर उक्त कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित करने हेतु नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, व सहायक अधिकारी नियुक्त किये गए है। नगर विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित अध्यक्ष परमानन्द साहू ने अभी तक के अपने महज 3 माह के कार्यकाल में वो कर दिखाया जो पिछले 4 वर्षों में न हो पाया उनके कार्यों से उत्साहित नगर वासी इस साल के अंत मे होने वाले नगरीय चुनावों में पुनः परमानन्द साहू को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहेंगे।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168928
Total views : 8196768