छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय मगधा यादव समाज की वार्षिक सम्मेलन हुई संपन्न ,प्रदेश में लागू करेगें एक नियमावली लागू l
ईश्वर सिंह यादव ब्यूरो प्रमुख गरियाबंद नवभारत टाइम्स 24X7.in
छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक उड़ीसा के श्री नरसिंह नाथ मंदिर परिसर पइकमाल उड़ीसा में आहूत किया प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन प्रांताध्यक्ष व चारगढ़ अध्यक्ष श्री केनुराम यादव के अध्यक्षता में समस्त जिले के मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में समाज के स्नेह आशीर्वाद से बैठक आहूत की गई जिसमें समस्त जिला के समाज सेवी पदाधिकारीयों की गरियामयी उपस्थिति में गहन विचार विमर्श कर मंथन के पश्चात सर्व सहमति से प्रदेश स्तरीय सामाजिक नियमावली के चुनिंदा बिंदुओं पर चर्चा किया गया जो मुख्य 7 बिंदुओं को लेकर नियमावली बनाई जाने की सहमति ली गई जो इस प्रकार है – 1. पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक मगधा एक नियम नियमावली बनाने हेतु चर्चा हुई
2. समाज संचालन हेतु राशि एवं अर्थव्यवस्था कैसे होगा इस पर चर्चा की गई
3. समस्त जिला में जिला स्तरीय गठन करने हेतु विशेष चर्चा हुई
4. छत्तीसगढ़ के समस्त मगधा बंधुओं को संगठित करने विषय पर चर्चा
5. प्रत्येक जिले में मगधा यादव की जनगणना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर चर्चा
6. विशेष एजेंडा जो भी हो उस पर कार्यकारिणी द्वारा चर्चा पश्चात विचार
7. प्रदेश स्तर पर महिला संगठन एवं युवा संगठन बनाने को लेकर चर्चा किया गया
इस प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में रायपुर, बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग के साथ साथ नरसिंहनाथ क्षेत्र के स्थानीय समाज बंधुओं शामिल हुए
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168938
Total views : 8196781