नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में योग शिविर का आयोजन
महाप्रबंधक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
बिलासपुर – 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज, 21 जून, 2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्थानों में योग शिविर और योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 06:30 बजे न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम तितली चौक में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सुश्री नीनू इटियेरा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात योग शिक्षक एल पी नायक के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक सुश्री नीनू इटियेरा, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर योग की बारीकियाँ बताई गईं और योग से शरीर और मन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। योग दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों में योग-आसन का आयोजन किया गया।
महाप्रबंधक सुश्री नीनू इटियेरा ने इस अवसर पर सभी को सोच में संतुलन बनाए रखने, कर्तव्य निर्वहन, कुटुंब और कार्य के प्रति, समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रति कृत संकल्पित रहने का आह्वान किया और साथ ही नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग-गुरु और भारतीय योग संस्थान बिलासपुर के प्रशिक्षक श्री एल.पी. नायक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को योग की बारीकियाँ समझाईं और योग से शरीर और मन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168938
Total views : 8196781