नवभारत टाइम्स 24×7.in ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल
अवैध उत्खनन और भंडारण पर कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई.
मुंगेली- जिले में चल रहे लगातार अवैध उत्खन की शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर राहुल देव ने अवैध उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
कलेक्टर के उक्त निर्देशों का पालन करते हुए दिनांक 21 जून 2024 को जिले के नगर पंचायत सरगांव स्थित मनियारी नदी में अवैध रूप से उत्खनन कर रहे 05 ट्रेक्टर व ट्राली को तहसीलदार सरगांव शशि नर्मदा नायक, आर आई, पटवारी, कोटवार व थाना सरगांव की गठित सयुंक्त टीम ने मौके पर जब्त कर आगे की कार्यवाही के लिए थाना सरगांव के सुपुर्द कर दिया।
तहसीलदार शशि नर्मदा नायक ने उक्त विषय पर नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ ही आगे भी अवैध उत्खनन पर कार्यवाही जारी रखने और उन पर अंकुश लगाने की बात कही।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239638
Total views : 8287890