शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24X7.in छत्तीसगढ़ ब्यूरो
बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी और हिंसा के आरोपियों की लगातार धरपकड़ में पुलिस लगी हुई है, आज़ शुक्रवार को इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
*कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ध्वजखंभ तिरंगा उतार कर सफेद ध्वजा लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।*
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की गई है।
*आरोपी का नाम डिगेश्वर बांधे बताया गया है, जिसकी उम्र 21 साल और उसे निवासी कोरदा थाना लवन बताया गया है।*
ज्ञातव्य हो कि, बीते 10 जून को बलौदाबाजार में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर और वहां खडे वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी।
इस पूरे घटनाक्रम में एक विशेष बात सामने आई थी, कि एक आरोपी ने कार्यालय परिसर के ध्वजखंभ के ऊपर चढ़कर, नारेबाजी करते हुए तिरंगा उतार कर सफेद ध्वजा लगा दिया गया था।
धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान गाली गलौज कर, तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी करते हुए, वाहन एवं संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, तथा इसमें शामिल आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सरगर्मी से पता तलाश जारी है। प्रकरण में जांच विवेचना कार्रवाई अभी जारी है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169969
Total views : 8198102