नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: इस दिन तक कराएं नवीनीकरण, नहीं तो राशन मिलने में होगी परेशानी
छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जिन हितग्राहियों ने अब तक अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण (Renewal) नहीं कराया है, वे 30 जून तक आवश्यक रूप से इसे करवा लें। यह हितग्राहियों के लिए अंतिम अवसर है। अगर इस तिथि तक नवीनीकरण नहीं किया गया, तो पीडीएस दुकानों से राशन प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।
हितग्राही राशन कार्ड (CG Ration Card) के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर पीडीएस दुकानों पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि हर हितग्राही को अपना राशन कार्ड नवीनीकरण कराना अनिवार्य है, क्योंकि पुराने राशनकार्ड कुछ दिनों में प्रचलन से बाहर कर दिए जाएंगे। ऐसी स्थिति में राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है।
इस तारीख तक कराएं नवीनीकरण
शासन ने नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 30 जून निर्धारित की है ताकि शत-प्रतिशत हितग्राही अपना नवीनीकरण करा सकें। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद फिर से राशन कार्ड (CG Ration Card) के नवीनीकरण के लिए छूटे हितग्राहियों को मौका दिया गया है। नवीनीकरण के लिए लिंक फिर से खोला गया है, इसलिए हितग्राही जल्द से जल्द अपना नवीनीकरण करा लें।
पूर्व में नवीनीकरण हो चुके कार्डों का कवर और पीडीएफ प्रिंट संबंधित निकायों और जनपदों में भेजा जा चुका है। अब इन कार्डों का वितरण फिर से शुरू होगा। जिन हितग्राहियों को नवीनीकरण के बाद नया कार्ड नहीं मिला है, वे संबंधित निकायों और जनपदों में अपना पुराना राशनकार्ड जमा कर न
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169629
Total views : 8197655