निर्मल अग्रवाल नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली-मिली जानकारी अनुसार बीते रात भोजपुरीटोल प्लाजा के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई कर में सवार मुंगेली जिले के खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा घायल हो गए।
मौके पर थाना सरगांव की पेट्रोलिंग टीम तत्काल पहुंचकर थाना प्रभारी अमित गुप्ता के दिशा निर्देश पर खाद्य अधिकारी देवेंद्र बागा को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उनका उपचार कराया गया।
डॉक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा को ज्यादा कोई गंभीर चोटे नहीं आई जिससे उनका इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दिया गया।
अव्यवस्थित गाड़िया दे रही दुर्घटना को न्यौता- भोजपुरी टोल प्लाजा के दोनों ओर खड़ी बेतरतीब गाड़ियों से आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है टोल से भी गाड़ियों की निकासी में काफी समय लगता है जाम की स्थिति में तेज गति से चलित वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने कि हमेशा आशंका बनी रहती है । नवभारत टाइम्स की टीम द्वारा पतासाजी करने पर रात भर गाड़ियों के जमावड़े का कारण भोजपुरी टोल प्लाजा के निकट खुले आम देह व्यापार का चलना पाया गया।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168946
Total views : 8196789