आर्सेलर मित्तल कंपनी के लाल जहर परिवहन में लगी कंडम गाड़ियों से जिले की सड़कें हुई कंडम
(आये दिन गाड़ियों के टायर फट रहे, हो सकता है बड़ा हादसा )
( किरंदुल से सुकमा किया जा रहा ओवरलोड परिवहन, फिर भी नहीं होती का
दंतेवाड़ा — जिले में आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील कंपनी किरंदुल से निकलने वाले लाल जहर यानी टेलिंग्स का परिवहन करने में ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। परिवहन के लिये ठेकेदार जमील खान द्वारा कंडम गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके इस पर अब तक जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ी है, या फिर जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है। कारण जो भी जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद करना भी बेमानी होगी।
ठेकेदार जमीन खान द्वारा टेलिंग्स का परिवहन किरंदुल से सुकमा किया जा रहा है। इसके लिये किरंदुल से पालनार वाली सड़क का इस्तेमाल किया जा रहा है। किरंदुल से पालनार, नकुलनार से फिर सुकमा की ओर गाड़ियों की आवाजाही दिन रात होती रहती है। इसके अलावा किरंदुल से फरसपाल तक भी टेलिंग्स का परिवहन किया जा रहा है। टेलिंग्स से भरी गाड़ियों की रफ्तार पर कोई लगाम नहीं होता। गांवों के बीच से भी ये गाड़ियां तेज रफ्तार से निकलती हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। कंडम गाड़ियों का ही ज्यादातर इस्तेमाल टेलिंग्स परिवहन में किया जा रहा है। गाड़ियों के टायर फटने की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
फरसपाल रोड हुई खराब —
किरंदुल से सुकमा के अलावा, फरसपाल तक भी टेलिंग्स का परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड गाड़ियां फरसपाल की सड़क को खराब कर चुकी है। जगह-जगह खड्डे हो गये हैं, जिनकी वजह से दुपहिया वाहन चालकों को हादसों का भय सताने लगा है। भोगाम के पास एक मोड़ में सड़क इस तरह खराब हो चुकी है कि रात के वक्त दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को ये नजर नहीं आ रहा है। इस रोड पर टेलिंग्स का परिवहन शेष नारायण द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8171031
Total views : 8199528