खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु ट्रायल चयन का आयोजन 19 से 22 जून तक.!!!
शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख एमसीबी
एमसीबी…. जिला-बिलासपुर में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी, एवं एथलेटिक बालक-बालिका की आवासीय खेल अकादमी तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमीय राज्य शासन द्वारा संचालित किया गया है। उक्त अकादमीय में सत्र 2024-25 हेतु नवीन खिलाडियों को प्रवेश दिया जाना है। आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स बालक-बालिकाओं एवं बालिका कबड्डी हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 19 जून से 22 जून 2024 को स्व.बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जायेगा। चयन ट्रायल में अकादमी संचालन नियमानुसार 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाना है। चयन ट्रायल तीरंदाजी एवं हॉकी 19 एवं 20 जून 2024 तथा एथलेटिक्स एवं कबड्डी 21 एवं 22 जून 2024 को स्व.बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, जिला-बिलासपुर में आयोजन किया जायेगा। उक्त खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8170421
Total views : 8198704