नवभारत टाइम्स 24 x7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छुट्टियों के बाद स्कूलों में होगा धमाल, प्रवेशोत्सव में खास स्वागत, प्रदेश के स्कूल 26 जून को फिर से खुलने को तैयार
छत्तीसगढ़ के स्कूल 26 जून से फिर से खुलने जा रहे हैं, और इस बार का प्रवेशोत्सव विशेष रूप से खास होने वाला है। पहले 18 जून को स्कूल खोलने की योजना थी, लेकिन अब इसमें परिवर्तन किया गया है। सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
गर्मियों की छुट्टियों के बाद बच्चे स्कूल लौटने के लिए उत्साहित हैं। इस मौके पर प्रवेशोत्सव भी मनाया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट पालकों को सम्मानित किया जाएगा। नवप्रवेशी छात्रों का तिलक कर अभिनंदन भी किया जाएगा। साथ ही, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफार्म और साइकिलें भी वितरित की जाएंगी। बिलासपुर समेत अन्य जिलों के स्कूलों में इस अवसर के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर की प्राचार्य सविता तिवारी ने बताया कि शासन ने प्रवेशोत्सव को लेकर पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी। सभी शालाओं में मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। कक्षाओं को विशेष रूप से सजाया जाएगा और स्कूल परिसर को भी सुसज्जित किया जाएगा, जिससे छात्रों में उत्साह बना रहे।
प्रवेशोत्सव का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे, रैलियां निकाली जाएंगी और गांवों व शहरी वाडों में मुनादी कराई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति और पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के लिए जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
शाला त्यागी बच्चों पर फोकस:
इस साल, कक्षा पहली के बच्चों की सूची
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169681
Total views : 8197729