नवभारत टाइम्स 24 x7.in ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ में योग करेगी साय सरकार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालयों में मंत्री और रायपुर में CM लगाएंगे ध्यान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीएम साय राजधानी रायपुर में योगाभ्यास करेंगे, जबकि सभी विधायक और मंत्री विभिन्न जिलों में योग करते नजर आएंगे। रायपुर जिले के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।
उपमुख्यमंत्री की सहभागिता
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री साहू होंगे गेस्ट
छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को अलग-अलग जिलों में मुख्य अतिथि बनाकर भेजने की योजना बनाई है। इसके तहत, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओपी चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे।
सांसद भी करेंगे योग
राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कों
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169684
Total views : 8197732