मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कांग्रेस के 5 पार्षद निष्कासित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7.in ब्यूरो प्रमुख महेन्द्रगढ़ चिरमिरी 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कांग्रेस के 5 पार्षद निष्कासित

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,,,,

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में आ चुकी है। पार्टी ने बगावत कर दूसरे दल में शामिल होने वाले और पार्टी के अंदर रहकर भीतरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष सहित 5 . पार्षदों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में एकमात्र लोकसभा सीट कोरबा में जीत के बाद, मनेंद्रगढ़ जिले के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाया है। वे लगातार बागियों पर नकेल कस रहे हैं। पहले ही झगराखांड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे और चिरमिरी निगम पार्षद हेमलता मुखर्जी को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी,,अशोक श्रीवास्तव ने झगराखांड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, नगर पंचायत झगराखांड के पार्षद जमीला बेगम, सीता कोल, खुनेश्वर प्रसाद (के डी), अरुणिमा केशर और पार्षद पति तौफीक कुरैशी (बाबू) को निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment