छावनी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी पर की गई कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

*वीना दुबे नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दुर्ग*

दुर्ग,,,,दिनांक 14/06/2024 को हुई चोरी के प्रकरण के आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा चोरी के प्रकरण के आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे दिनांक 17/06/2024 को मुखबिर सूचना मिली शेख रशीद नामक व्यक्ति पावर हाऊस मे मोटर सायकल का दो नग चक्का एलाइव्हील बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है कि सूचना पर शेख रशीद को हिरासत मे लेकर पूछताछ किये जो दिनांक 14/06/2024 को अटल उद्यान के पास इंदिरा नगर कैम्प 02 भिलाई से मोटर सायकल का दो नग चक्का एलाइव्हील सहित चोरी करना स्वीकार किये जो थाना छावनी के अपराध क्रमांक 279/2024 धारा 379 भा.द.वि. का आरोपी होना पाया गया । आरोपी से मोटर सायकल का दो नग चक्का एलाइव्हील सहित को बरामद कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पाये जाने से माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । जिसमे सहायक उप निरीक्षक उदय शंकर झा, आर. आकाश तिवारी, आर, संजय सोनी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment