विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ बी एस पी महाविद्यालय घरघोड़ा में पौध रोपण कार्यक्रम संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अम्बिका सोनवानी‌‌‌ ,घरघोड़ा

घरघोड़ा – शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में डॉ सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक (शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) एवं भोज राम पटेल जिला संगठन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार पंडा के संरक्षण में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के कुशल नेतृत्व में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज पूरा विश्व जिस तरह से ग्लोबल वार्मिग से जूझ रहा है ये सभी को ज्ञात है और जिस तरह से हमारे जिले में फैक्ट्री कल कारखाने को बैठाने के लिए जंगल को काटा जा रहा है उसके एवज में उनके द्वारा कही दूसरी जगह उतनी मात्रा में वृक्षारोपण नही किया जा रहा है जिसकी वजह से यहां का वातावरण गर्म एवं प्रदूषित हो रहा है ऐसे में आज हम सबको जिम्मेदारी एवं संकल्प के साथ एक एक पौध रोपण अवश्य ही करना होगा।

आइए आज हम सभी संकल्प ले की रोपण से लेकर संवर्धन एवं सरक्षण का।यह महाविद्यालय प्रारंभ से ही पर्यावरण संरक्षण के पति अपने दायित्व का अच्छा से निर्वहन कर रहा है और सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की एवं एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के कर कमलों से पौध रोपण किया गया जिसमें सहा. प्राध.अजीत किंडो, रामप्यारे सूर्यवंशी, कु मोनिका लकड़ा,मोहित सिंह सिदार, स्वयं सेवकों में रेशमा राठिया ,ललिता बीएससी प्रथम आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। इस कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए समिति सदस्य विजय डनसेना ने सभी का उत्साहवर्धन किए और भविष्य में ऐसी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होता रहे एवं सभी को शुभ कामनाएं दिए।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *