नवभारत टाइम्स ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल की रिपोर्ट
मुंगेली- भरे नवतपा की भीषण गर्मी में मुंगेली जिला बिजली आपूर्ति करने में पूरी तरह लाचार नज़र आ रहा है वंही बिजली प्रवाह के अभाव में पानी का संकट भी आम नागरिकों के जन जीवन को अस्त व्यस्त करता नजर आ रहा है ।
मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव में स्थित उप केंद्र में आए दिन बिजली कटौती का सिलसिला चल रहा है इस समय बिजली से संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण बिजली विभाग बिजली आपूर्ति करने में फिसड्डी साबित हो रहा है आग बरसाती गर्मी के दिन में भी कई बार विभाग के द्वारा अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त हैं दिन में कई बार कितनी बार और कितनी देर के लिए बिजली गुल हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है अगर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी से इस संबंध में जानकारी लेना चाहे तो विभाग का कोई फोन नहीं उठाता अगर किस्मत अच्छी रही तो कोई फोन उठा लेता है फोन उठाने के बाद मेंटेनेंस या कहीं फाल्ट आ जाने का हवाला दिया जाता है बिजली विभाग पिछले कई वर्षों से अपनी दशा नहीं सुधर पाया है हल्की सी हवा या मौसम की गड़गड़ाहट हुई नहीं की बिजली गुल हो जाती है आखिर बिजली विभाग कब तक अपनी दशा सुधारेगी ये प्रश्न पूरे सरगांव उप केंद्र का है नगर पूछ रहा है एक तरफ भीषण गर्मी में लोग तपती धूप से हलकान है वहीं बिजली की आंख मिचौली से जनता त्रस्त समझ से परे है बिजली विभाग में अगर उपभोक्ता किसी कारण से कुछ माह तक बिजली का भुगतान नहीं कर पाता तो संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ता को ऐसे खाने को दौड़ते हैं जैसे उनके द्वारा कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो यहां तक कि उनका कनेक्शन भी काट दिया जाता है लेकिन उन उपभोक्ताओं का क्या जो समय पर बिजली भुगतान कर रहे हैं विभाग द्वारा हर बार मेंटेनेंस या खराबी का हवाला देते हुए विभाग हर साल मेंटेनेंस के नाम पर कितने रुपए खर्च कर देता है फिर भी उपभोक्ताओं को बिजली बराबर नहीं मिल पा रही है ग्रामीण इलाकों में स्थित तो ब से बदतर है यहां एक बार बिजली गुल हो गई तो बिजली आने में सप्ताह भर तीन से चार दिन लग जाते हैं जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी की बहुत बड़ी समस्या होती है बिजली विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम उठाए जाए ताकि आम जनता को बराबर बिजली उपलब्ध हो सके। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली निर्माता हैं यंहा की सारी बिजली अन्य राज्यो को बेची जा रही जून से बिजली के दरों में इजाफा भी होने जा रहा जिसका भार उपभोक्ताओं पर जुलाई के बिल पर पड़ेगा बिजली के अभाव में टँकी में पानी का भराव न होने के कारण आम नागरिकों को पानी भी उपलब्ध नही हो पाता ऐसे में छत्तीसगढ़ के साथ ही जिला मुंगेली और नगर पंचायत सरगांव में ट्रिपल इंजन की सरकार के रहते ऐसी समस्या का होना आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के वार्ड नम्बर 12 से लगातार पानी की समस्या आ रही है पर समस्या पर लोगों को दोहे सुना दिए जाते है…
“रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून ..
पानी गए न ऊबरे मोती मानस चून…”
बारिश पूर्व प्रतिवर्ष मेंटेनेंस हेतु पूर्व सूचना के आधार पर बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। तेज हवाओं और आंधी के चलते चूंकि एरिया काफी बड़ा है बहुत जगहों पर पोल और तार काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त होते है स्टाफ की कमी के कारण सुविधा प्रदान करने में देर होती है।
— रूपंग राणा
कनिष्ठ यंत्री उपकेंद्र सरगांव
” सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लिया जाता है टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है कई वार्डों के पाइपलाइन उच्च स्तर पर है जिससे पानी स्त्राव नही हो पाता बहुत जल्दी स्थिति सुधारी जाएगी।।
परमानन्द साहू
अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव
” सूचना उपरांत cmo सर के साथ वार्ड में समस्या का जायजा लिया गया उचित जल आपूर्ति है कई घरों में गए पाइपलाइन अव्यवस्थित है जिसके चलते फोर्स कम जाता है । स्थिति सुधार कर पूर्ण आपूर्ति बहुत जल्दी सुचारू की जाएगी.

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168940
Total views : 8196783