भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद राज्य कर आयुक्त ने लिया फैसला
रायपुर। वाणिज्यिक कर विभाग में 2021-22 की सीमित भर्ती परीक्षा के माध्यम से नियुक्त किए गए 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतों और जांच में सामने आई विसंगतियों के बाद राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने यह कार्रवाई की है।
Loading Viewer...
जानकारी के अनुसार, सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए 42 कर्मचारियों को वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति/नियुक्ति दी गई थी। बाद में परीक्षा प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आने पर विभागीय स्तर पर जांच कराई गई।
जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर पाए जाने का दावा किया गया है। इसके अलावा, कुछ अभ्यर्थियों के पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में वृद्धि होने तथा समेकित अंकतालिका और परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड में भी कथित विसंगतियां सामने आने की बात कही गई है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8240829
Total views : 8289325