बस से 11.33 किलो गांजा बरामद, दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के निवासी
धमतरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस ने बोराई नाका पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे के साथ मध्यप्रदेश के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बोराई नाका पर नियमित जांच के दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही एक बस की जांच की गई। इस दौरान बस से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.) तथा मोहित गोदरा, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बोराई में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना की जा रही है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240751
Total views : 8289207