नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने मंगलवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र स्थित स्ट्रांग रूम का दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट सरोज पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 से अधिक सीटों का नारा सफल होगा, जिसमें कोरबा लोकसभा सीट भी शामिल होगी।
सरोज पांडे ने अपनी जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का माहौल है और देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद दे रही है। अब चुनाव अपने अंतिम चरण में है और चार तारीख को परिणाम घोषित होंगे। परिणाम से पूर्व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करना आवश्यक था। जिला निर्वाचन की तैयारियों से वह संतुष्ट हैं और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं को भी उन्होंने सराहा।



Author: Deepak Mittal








Total Users : 8240919
Total views : 8289430