घरघोड़ा रायगढ़ अम्बिका सोनवानी
घरघोड़ा: शासकीय उ मा शाला कया में सहायक ग्रेड 03 में कार्यरत इंद्राणी चक्रवर्ती 31मई को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण कर शासकीय पद से सेवानिवृत हुई।इंद्राणी चक्रवर्ती ने जल संसाधन विभाग में माह जुलाई 1985 से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में सेवा शुरू की एवम अगस्त 1997 में नियमितीकरण के पश्चात सहायक ग्रेड 03 के पद पद शिक्षा विभाग में नियुक्त हुई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में लंबे समय तक कार्यरत रही एवम स्थानांतरण पश्चात कया में पदस्थ रही। संस्था के प्राचार्य आर. के. मिश्रा ने बताया कि उनका पेंशन प्रकरण एवम जी पी एफ प्रकरण पूर्व में भेजा जा चुका था ।महालेखाकार रायपुर से जीपीएफ अंतिम भुगतान स्वीकृति आदेश प्राप्त हो गया है। कोश लेखा बिलासपुर से पी. पी. ओ. जारी हो चुका है। आगामी कुछ दिवस ने उनके सभी स्वतत्वों का भुगतान कर दिया जाएगा।



Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170191
Total views : 8198403