घरघोड़ा रायगढ़ अम्बिका सोनवानी
घरघोड़ा -भागीरथी प्रधान 31 मई 2024 को शासकीय सेवा में अर्धवार्षिक की पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए, भागीरथी प्रधान की प्रारंभिक सेवा सहायक शिक्षक के रूप में 1986 से प्रारंभ हुई उच्च वर्ग शिक्षक के पश्चात 2014 में व्याख्याता के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में पदस्थ हुए आज इसी पद से सेवानिवृत हो रहे हैं, अपने कार्य के प्रति प्रारंभ से ही सजग एवं कर्तव्य निष्ठ रहे समय पर स्कूल पहुंचना पूरे समय तक अध्यापन करना उसके पश्चात ही वह विद्यालय से वापस आते थे, शांत एवम मृदु भाषी एक योग्य शिक्षक,अध्यापन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समय-समय पर वरिष्ठ पदाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभालते रहे कर्मचारियों के मांगों को लेकर प्रारंभ से ही संघर्ष शील रहे हैं, सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग पद पर पदोन्नति के समय का संघर्ष हो या व्याख्याता पद पर पदोन्नति के लिए पहले विभाग में उसके पश्चात न्यायालय तक संघर्ष जारी रखें जिसका परिणाम था प्रदेश में व्याख्याता पद पर पदोन्नति हुई,
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक पी आर यादव प्रांतीय अध्यक्ष जी आर चंद्रा उपाध्यक्ष एवं जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पांडे संजीव सेटी ने प्रधान जी की सेवानिवृत्ति पर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनकी कमी शिक्षा विभाग एवं कर्मचारी संगठन में पूर्ण नहीं होने वाली है।प्रधान जी के साथ काम करने वालों में राजेश मिश्रा शैलेंद्र कर्ण प्रमोद वर्मा बी पी सिदार सुधीर तिवारी सुरेंद्र होता सुधीर होता चैतन्य प्रधान, केशव पटेल सुदामा पटेल अरुण पटेल एवं संगठन में काम करने वालों में सभी पदाधिकारी सभी ने भागीरथी प्रधान को अपनी आगे के उम्र के लिए शुभकामनाएं दी और यह आशा किया कि आप आप शिक्षा से एवं संगठन से पूर्व की भांति जुड़ते हुए अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170191
Total views : 8198403