अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

*गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी पोज्जा कश्यप गिरफ्तार*

 

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में दिनांक 24.05.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पोज्जा कश्यप निवासी सुकमा का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी पोज्जा कश्यप को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 04 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 423/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी – पोज्जा कश्यप पिता हड़मा कश्यप उम्र 25 साल निवासी टांगारास थाना कुकानार तहसील छींदगढ़ जिला सुकमा।*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment