कांग्रेस जिन्हें निर्दोष बता रही उन पर कांग्रेस शासन काल से ही मामले दर्ज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शोएब अख्तर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो छत्तीसगढ़

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। श्री शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।

उन्होंने तथ्यों के साथ बताया कि कहा कि कांग्रेस मुठभेड़ में मारे गए जिन नक्सलियों को निर्दोष बता रहे हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस के शासनकाल में ही 302, 307, यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि दीपक बैज को पहले तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए, उसके बाद बोलना चाहिए। श्री शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन्हें कांग्रेस निर्दोष बता रही है, उन सभी के विरुद्ध साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 का मामला दर्ज है, 2023 में 307 के प्रकरण था, दीपक बैज जी वहाँ के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि ओरछा छोटू के विरुद्ध 2022 में 307 का मामला दर्ज है, कांग्रेस के सरकार में मामला दर्ज हुआ था। चैतू कुंजाम पर 2021 में 307 का मामला है, 2023 में फिर 307 लगा, 2024 जनवरी में 302, इस प्रकार 7 प्रकरण उनके खिलाफ हैं। सन्नो अवलम पर 2022 में 302 सहित कुल 6 प्रकरण हैं। सुनीता कुंजाम के विरुद्ध साल 2022 में 302, साल 2023 में 307 सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। योगा बरसे के खिलाफ 2022 में अपहरण का प्रकरण दर्ज है। ऐसे बहुत सारे विषय हैं उन तथ्यों की जांच होनी चाहिए।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों में न तो 257 सड़क निर्माण का कार्य किया, न 80 पुल-पुलियों का निर्माण किया, न ही कहीं पर कैम्प लगाए। आज जब भाजपा की सरकार यह सब कर रही है तो यह उनको रास नहीं आ रहा है।उन्हें सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरना चाहिए। शर्मा ने कहा कि अब बस्तर में सुरक्षा बल विकास के लिए काम कर रहे हैं और इस तरह की राजनीति करना गलत बात है।

श्री शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी कुछ महीनो में ही सेना के वीर जवानों ने 123 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 407 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 404 नक्सलियों ने आत्म समर्पण भी किया है। जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं लगभग उतने ही लोग आत्म समर्पण किए हैं। सरकार लगातार बस्तर के विकास के लिए काम कर रही है और और हम चाहते हैं कि बस्तर में किसी भी प्रकार से शांति स्थापित हो और इसके लिए दीपक बैज को भी आगे आना चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *