नव भारत टाइम्स 24×7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक और मानचित्रकार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नक्शा पास करवाने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।अंबिकापुर स्थित नगर निवेश कार्यालय में एसीबी की टीम ने सहायक संचालक बाल कृष्ण चौहान और मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार धुर्वे को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो को एक व्यक्ति से नक्शा पास करवाने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को नोटों पर केमिकल लगाकर दिया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि सहायक संचालक और मानचित्रकार को सौंपी, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई, जिससे नगर निवेश कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226036
Total views : 8270719