फर्जीवाड़ा करने वाला पटवारी गिरफ्तार, 2.5 एकड़ जमीन को बना दिया 12 एकड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर 

जिले में 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी ढंग से 12 एकड़ दर्ज कराने और गरियाबंद जिले के एचडीएफसी बैंक से इस जमीन को बंधक रख 22 लाख रूपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने ग्राम सिलादेही के तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू (47 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिर्रा थाना के ग्राम देवरानी निवासी नम्मू लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2.5 एकड़ खेत को ग्राम पवनी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी परमानंद कर्ष और उसके साथियों ने तत्कालीन हल्का पटवारी से मिलीभगत कर खसरा नंबरों में फर्जीवाड़ा कर फर्जी तरीके से जमीन का नामांतरण कराया है। फर्जी दस्तावेज से एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपए का लोन ले लिया।

 

इस दौरान सभी दस्तवेजों की जांच में मिला कि जमीन के खसरा नंबर में 104/02, 334/1, 482/3, 733/4,756/6, 1045/4, 1513/1, 1513/3, 1668/4, 1722/3,1789/3, 1789/2, 1318/2, 1516/1 लगभग 2.5 एकड़ जमीन खेत हैं। इसमें पटवारी दयाराम साहू और सहायक ताराचंद पटेल ने साजिश रचकर फर्जी तरीके से इन्हीं नंबरों की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की। पटवारी दयनाद साहू ने नम्मू लाल पटेल के पैतृक जमीन को आरोपी परमानंद कर्ष के नाम से ऑनलाइन तैयार किया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *