छत्तीसगढ़ के बिलासा एयरपोर्ट को 1500 मीटर तक की दृश्यता में उड़ान भरने एवं उतरने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति के पश्चात् अलायन्स एयर की दृश्यता के कारण फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या लगभग ख़त्म हो जाएगी।
बता दें कि 11 अप्रैल को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिये एप्रोच कंट्रोल यूनिट हवाई अड्डे के एटीसी टावर में स्थापित किया गया था। स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन से सम्बंधित दस्तावेज अलायन्स एयर को जमा किए थे।
अब इसी आधार पर डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन से स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिये अनुमति मांगी गई थी। डायरेक्टर ने अलायन्स एयर के द्वारा जमा किए गए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के दस्तावेज के आधार पर यह अनुमति प्रदान की है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155997
Total views : 8176649