एक क्लिक करें,रायपुर राजधानी की सभी मुख्य खबरें पढ़ें, ,,,अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर की कलम से…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक क्लिक करें,रायपुर राजधानी की सभी मुख्य खबरें पढ़ें, ,,,अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर की कलम से…

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

रायपुर,,अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 6 (क) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 आरोपी भारत पिता स्वर्गीय लक्ष्मण दरिया उम्र 20 वर्ष पता सतनामी पारा नवापारा के द्वारा सदर रोड नवापारा के पास आम जगह में लोगों से रूपए पैसे से अंको का सट्टा पट्टी खिलाते हुए पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से₹960 नगदी रकम सट्टा पट्टी जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया,,0000

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

 थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मेट्स यूनिवर्सिटी एवम मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस सर्किट हाउस में पहुंच कर निजात अभियान के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
 निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को नशे के खिलाफ किया जा रहा है जागरूक।थाना के क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाल पेंटिंग ,वाहनों में निजात का ,स्टीकर लगाकर,पांपलेट्स बाटकर ,बताए जा रहे नशे से निजात के तरीके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात अभियान शुरू किया गया है जिसमें नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाकर क्षेत्र में बैनर पोस्टर एवं कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।इसी तारतम्य में थाना प्रभारी, थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में मैट्स युनिवर्सिटी पंडरी रायपुर में निजात अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर युनिवर्सिटी के सभी छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये अपील की गई है।इसी कड़ी में पद्यश्री फुलबासन बाई यादव, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थापक मां बमलेश्वरी जनहित समिति के द्वारा रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे निजात अभियान से जुड़कर वीडियो संदेश माध्यम से छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त बनाने एवं इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने आमजनों से अपील की है।ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में निजात अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है जिसमें सभी थाने स्तर पर पहले चरण में ड्रग्स पैडलर्स, नशे कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही, दूसरे चरण में वाल पेंटिंग, स्टीकर, बैनर, पाम्पलेट्स एवं विभिन्न स्कूल कालेजों ,संगठनों ,में कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान तथा तीसरे चरण में नशे में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर थाना स्तर पर *नशा मुक्ति कक्ष* बना कर काउंसलिंग के माध्यम से नशे की लत को छुड़ाने की कार्यवाही की जानी है ।रायपुर पुलिस का *निजात अभियान* लगातार जारी है ।,,0000

रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान निजात का एचपीसीएल और टैंकर संघ ने किया समर्थन लगाए 500 टैंकर ऊपर निजात अभियान के पोस्टर

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

आज एचपीसीएल के सामने टैंकर संघ द्वारा निजात अभियान के समर्थन में 500 टैंकरों में निजात अभियान को समर्थन देने निजात का पोस्टर लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर द्वारा सर्वप्रथम सीएसपी माना श्री लंबोदर पटेल के साथ वाहनों में निजात अभियान का पोस्टर लगाया गया उसके बाद सभी के द्वारा निजात अभियान के विषय में की कैसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया यह अभियान जो न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि भारत में चलायमान है बताया और नशे की विरुद्ध रायपुर पुलिस के निजात अभियान परअपना विचार प्रस्तुत किया गया । अंत में थाना प्रभारी मंदिर हसौद द्वारा टैंकर संघ के अध्यक्ष राम जी और साथियों का ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने का आभार जताया और भविष्य में और कार्यक्रम करने सहमति प्रदान की।,,0000

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

*गांजा के साथ आरोपी अजय चतुर्वेदी गिरफ्तार*

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 14.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वीरभद्र नगर स्थित पेट्रोल पंप पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय चतुर्वेदी निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अजय चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 किलो 55 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 173/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – अजय चतुर्वेदी पिता हीरालाल चतुर्वेदी उम्र 31 वर्ष पता नेहरू नगर चांदनी चौक गभरापारा थाना कोतवाली।*,,000000

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

*सट्टा संचालन हेतु बैंक खाता खुलवाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

* सट्टा के पैसों के लेन-देन हेतु दूसरों के नाम पर खुलवाते थे बैंकों में खाते।*

* आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते बताया गया है खुलवाना।*

* प्रकरण में 03 आरोपियों के साथ अब तक कुल 16 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।*

* आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग पासबुक किया गया है जप्त।*

* आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी का अपराध है पंजीबद्ध।*

विवरण –  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर  अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 नग लैपटॉप, 55 नग मोबाईल फोन, 31 बैंक पास बुक, 05 चेक बुक एवं 34 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में बैंक खाता खुलवाने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए प्रकरण में सट्टा के पैसो के लेन-देन हेतु बैंक में खाता खुलवाने वाले आरोपी महेश ताण्डी, राहुल कुमार देवांगन एवं ई शंकर राव को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाना तथा खाते की किट को सट्टा संचालन करने वालों के पास भेजना बताने के साथ ही आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक खाता खुलवाना बताया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग पासबुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. महेश ताण्डी पिता तेजू ताण्डी उम्र 30 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर।*

*02. राहुल कुमार देवांगन पिता ईश्वरदीन देवांगन उम्र 28 साल निवासी राधिका नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।*

*03. ई शंकर राव पिता पी. पापाराव उम्र 27 साल निवासी नंदनी रोड खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग।*,,00000

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

*अवैध रूप से शराब के साथ कुलदीप उर्फ गोलू बंजारे गिरफ्तार*

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 15.05.2024 को देवेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है । जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को फाफाडीह वाल्टीयर गेट मोड पास नाकेबंदी कर पड़का गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कुलदीप उर्फ गोलु बंजारे थाना चंदनु जिला बेमेतरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में देशी शराब रखा होना पाया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 90 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीबी 3610 जुमला कीमती लगभग 50,500/- रूपये जप्त कर* आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 205/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – कुलदीप उर्फ गोलू बंजारे पिता राजेश बंजारे उम्र 25 साल ग्राम पौसरी थाना चंदनु जिला बेमेतरा।,,000000

*गिरफ्तार आरोपी – कुलदीप उर्फ गोलू बंजारे पिता राजेश बंजारे उम्र 25 साल ग्राम पौसरी थाना चंदनु जिला बेमेतरा।*,,00000

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

*फर्म के लाखों रूपये को गबन कर वर्ष 2022 से फरार आरोपी दिलीप चौहान गिरफ्तार*

विवरण – प्रार्थी अंकुर कांत सिंघल ने वर्ष 2022 में थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह पंडरी बस स्टैण्ड स्थित सिस्टम टू साल्युशन प्रा0लि0 (हेल्थ पोटली) में चीफ आपरेटिंग आफिसर के पद पर कार्यरत हूं। कंपनी दवाईयों की डिलिवरी का काम करती है। कंपनी में जुलाई 2021 से केशियर के पद पर दिलीप चौहान पिता सारथी चौहान निवासी भनपुरी रायपुर कार्य करता था, जो कि 18 फरवरी 2022 से बिना बताये डयूटी पर नहीं आ रहा था, मोबाइल बंद कर दिया था तथा किराये के मकान पर भी नहीं रहता था। कैशियर दिलीप चौहान ने दिनांक 01.02.2022 से 18.02.2022 के मध्य लाखो रूपये के हिसाब-किताब में गडबडी कर रकम को स्वयं उपयोग कर राशि गबन किया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 94/22 धारा 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा लगातार आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण के आरोपी दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*नाम आरोपी- दिलीप चौहान पिता सारथी चौहान उम्र 33 साल निवासी बिलाईगढ़ सारंगढ़ जिला सारंगढ़ जिला रायपुर।*,,000

रायपुर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान निजात का एचपीसीएल और टैंकर संघ ने किया समर्थन लगाए 500 टैंकर ऊपर निजात अभियान के पोस्टर

*अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर*

आज एचपीसीएल के सामने टैंकर संघ द्वारा निजात अभियान के समर्थन में 500 टैंकरों में निजात अभियान को समर्थन देने निजात का पोस्टर लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर द्वारा सर्वप्रथम सीएसपी माना श्री लंबोदर पटेल के साथ वाहनों में निजात अभियान का पोस्टर लगाया गया उसके बाद सभी के द्वारा निजात अभियान के विषय में की कैसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया यह अभियान जो न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि भारत में चलायमान है बताया और नशे की विरुद्ध रायपुर पुलिस के निजात अभियान परअपना विचार प्रस्तुत किया गया । अंत में थाना प्रभारी मंदिर हसौद द्वारा टैंकर संघ के अध्यक्ष राम जी और साथियों का ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने का आभार जताया और भविष्य में और कार्यक्रम करने सहमति प्रदान की।,,0000

*एक क्लिक में पढ़ें रायपुर राजधानी की सभी मुख्य खबरें, अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर के कलम से…*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment