01 लाख के ईनामी माओवादी DAKMS अध्यक्ष गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

01 लाख के ईनामी माओवादी DAKMS अध्यक्ष गिरफ्तार, थाना फरसेगढ़ एवं 13वाहिनी छसबल की कार्यवाही में एमसीपी कार्यवाही के दौरान सागमेटा जाने वाले रास्ते से किया गया गिरफ्तार

माओवादी घटना में शामिल लम्बे समय से फरार दो माओवादी गिरफ्तार, थाना तोयनार एवं छसबल 19 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही

बीजापुर जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान एवं वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही में दिनांक 10/04/2024 को थाना फरसेगढ़ एवं छसबल 13/ई कंपनी की संयुक्त कार्यवाही में एमसीपी के दौरान सागमेटा जाने वाले रास्ते से *DAKMS अध्यक्ष जोगी पूनेम पिता मासा राम पूनेम उम्र 36 वर्ष निवासी कोकेरगुटटा हाल ओडसनपल्ली थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया ।

पकड़ा गया माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था एवं प्रतिबंधित माओवादी संगठन के लिए बैनर पोस्टर लगाने, क्षेत्र में IED लगाने, ग्रामीणों को मीटिंग में शामिल करने, क्षेत्र के युवक युवतियों को माओवादी प्रशिक्षण के लिये उत्प्रेरित करने जैसे कार्य करता था । दिनांक 25/11/2023 को माओवादियों की मीटिंग में गुज्जाकोंटा ग्राम के ग्रामीण एवं उसके परिवार के साथ मारपीट करने एवं घर से मवेशी, राशन सामग्री एवं नगद राशि लूट की घटना में शामिल था । गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 1.00 लाख का ईनाम घोषित है ।

दिनांक 11/04/2024 को थाना तोयनार एवं छसबल 19 वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही में लम्बे समय से माओवादी घटना के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।
1. कामैया पिता राम किस्टू उम्र 45 वर्ष जाति दोरला ग्राम मोरमेड़ थाना तोयनार
2. मंगलू गोड़ पिता गुज्जा गोड़ उम्र 45 वर्ष निवासी तुमनार थाना बीजापुर
कामैया के विरूद्ध थाना तोयनार में 02 एवं मंगलू के विरूद्ध 01 स्थाई वांरट थाना में लंबित है,,000

पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ एवं तोयनार में पृथक-पृथक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

जरखान नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बीजापुर 
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*) जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *