बिलासपुर शहर विधानसभा में 18 से परिवर्तन यात्रा, कांग्रेसी बनाएंगे माहौल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 बिलासपुर शहर विधानसभा में 18 से परिवर्तन यात्रा, कांग्रेसी बनाएंगे माहौल

जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर 

 

बिलासपुर,,बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की अगुवाई में नगर निगम के पार्षदों के अलावा पूर्व पार्षद, पार्षद पद के प्रत्याशी, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

 

तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने प्रदेश में परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की थी। तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस ने वही रणनीति अपनाई है। 18 अप्रैल से शहर विधानसभा में परिवर्तन यात्रा निकालेंगे। यात्रा के जरिए केंद्र व राज्य शासन की नीतियों का खिलाफत करेंगे व पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के कामकाज को लोगों के बीच लेकर जाएंगे।

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की अगुवाई में नगर निगम के पार्षदों के अलावा पूर्व पार्षद, पार्षद पद के प्रत्याशी, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बिलासपुर नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी 70 वार्डों में सघन अभियान चलाने व जनसंपर्क का निर्णय लिया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए इसका नाम परिवर्तन यात्रा रखा गया है। परिवर्तन यात्रा में प्रत्याशी के अलावा शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद व पूर्व पार्षदों की मौजूदगी रहेगी। परिवर्तन यात्रा प्रत्येक वार्ड से गुजरेगी। इस दौरान केंद्र व राज्य शासन कीयोजनाओं की खिलाफत करेंगे। इलेक्टोरेल बांड को लेकर लोगों के बीच जाएंगे व केंद्र की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

वार्ड के स्थानीय मुद्दों की बनाएंगे सूची

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि वार्ड पार्षद या पार्षद पद के प्रत्याशी अपने वार्ड में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें वार्डवासियों को भी शामिल करेंगे। बैठक के दौरान वार्ड की समस्याओं व मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। मोहल्लेवासियों व पदाधिकारियों द्वारा गिनाई जाने वाली समस्या व प्रमुख मुद्दों की सूची बनाएंगे। सूची जिला व शहर अध्यक्ष को सौंपेंगे। परिवर्तन यात्रा के दौरान जिन वार्डों से यात्रा गुजरेगी वहां की समस्याओं और मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके जरिए संबंधित वार्डवासियों से सीधे कनेक्टिवटी की कोशिश करेंगे। बैठक के तहत समस्याएँ और मुद्दे उठाए जाएंगे और उनका समाधान तय किया जाएगा।,000

जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर 
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *