नयी दिल्ली 21 मार्च 2024। ईडी के अफसरों की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दबिश दी है।

खबर है कि मुख्यमंत्री निवास में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी है कि सर्चिंग के बाद पूछताछ भी मुख्यमंत्री से हो सकती है। अपुष्ट सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
नॉर्थ जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं. कई एसीपी रैंक के अधिकारी अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस के तरफ से भारी पुलिस बल की तैनाती हुई है.
इसके बाद शाम को ED की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंच गई. ACP रैंक के कई अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. सामने आया है कि 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पहुंचे हैं और वे यहां समन देने के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि ईडी इसके पहले भी सीएम केजरीवाल को 9 समन दे चुकी है. गुरुवार को 10वां समन सीएम केजरीवाल को दिया गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं लगाई है, यानी कि सबूतों के आधार पर अभी भी ईडी शराब घोटाले में दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि अपनी अर्जी में अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि कोर्ट की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया जाए।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208505
Total views : 8248471