एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से जुड़े मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों को (12939) पुणे–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पकड़ा गया। कोटा पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक थे। इनमें रेहान मुख्य आरोपी था, जिसने बाद में दोनों अन्य आरोपियों से संपर्क किया था। ये लोग अनिल पंडित के संपर्क में थे, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।
Author: Deepak Mittal









