मध्यप्रदेश पुलिस में 7 आईपीएस के तबादले: इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बने संतोष सिंह, इन जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगभग 7 आईपीएस ऑफिसर्स के तबादले किए गए हैं. जानकारी कि मानें तो रात एक बजे प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए हैं.

बता दें इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम (jabalpur sp transfer) का ओएसडी बनाया गया है. वर्त्तमान में ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं. जिन्हें 19 फरवरी 2024 को सीएम मोहन यादव का ओएसडी बनाया गया था.

वहीं परिवहन आयुक्तम ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त एडीजी बनाया गया है. साथ ही आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

तीन जिलों के एसपी बदले गए
मध्य प्रदेश में गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार (MP Police Officers Transfer) जबलपुर, देवास और बड़वानी तीन जिलों के एसपी बदले गए हैं. आदेश के मुताबिक जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है.

उनकी जगह पर देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है. इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *