5 साल की बच्ची की हार्टअटैक से मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में 5 साल की बच्ची मां के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. मोबाइल उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और बच्ची की मौत हो गई. घबराए परिजन बेटी को लेकर गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है. मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के हथियाखेड़ा गांव का है. जहां महेश खड़गवंशी की 5 साल की बेटी कामिनी शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिस्तर में बैठी हुई थी. वो मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूट गया और जमीन पर गिर गया.

पहले तो सोनिया ने सोचा कि वो जानबूझकर ऐसी हरकत कर रही है. मगर, जब उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस पर महिला ने शोर मचाया. परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आनन-फानन उसको गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है. शनिवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को गंगाघाट ले गए. कामिनी माता-पिता की इकलौती संतान थी. 30 जनवरी को उसका पांचवां जन्मदिन मनाया जाना था.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *