बिलासपुर। न्यायधानी के खपरगंज में हुए विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के घर छिपकर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, खपरगंज विवाद और पत्थरबाजी मामले में दोनों पक्षों के प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इस मामले में एक पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब दूसरे पक्ष के प्रमुख आरोपी रामसिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के दौरान पुलिस को रामसिंह ठाकुर के मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने पन्ना जिले में दबिश दी। टीम ने ग्राम माकरी कुठार स्थित उसके दोस्त के घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्थरबाजी की घटना में रामसिंह ठाकुर की भूमिका के साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal









