भिलाई। राष्ट्रीय हित से जुड़े प्रोजेक्ट के नाम पर सस्ते दाम पर उत्पाद बेचने के लिए फर्जी कंपनियों से एमओयू करने वालों के खिलाफ सेल प्रबंधन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डायरेक्टर सहित 29 अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सेल में हुए इस गड़बड़ी पर लोकपाल ने 10 जनवरी को आदेश पारित किया था। साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश देते हुए पाॅलिसी पर बदलाव का सुझाव दिया था। लोकपाल के आदेश के एक सप्ताह तक न तो इस्पात मंत्रालय ने इस पर ध्यान दिया न ही सेल प्रबंधन ने। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद सेल प्रबंधन को जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया।
Author: Deepak Mittal









