मुंगेली में सम्पन्न हुई 25वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शतरंज, गतका और बॉक्सिंग में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली -स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली में 25वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में (17 एवं 19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग), शतरंज (14, 17 एवं 19 वर्ष बालिका वर्ग) तथा बॉक्सिंग (14, 17 एवं 19 वर्ष बालक वर्ग) के खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।


आयोजन का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंट मीडिया से हरिभूमि के संवाददाता जय कुमार ताम्रकार एवं नव प्रदेश एवं क्रॉनिकल के सवांददाता सुशील शुक्ला उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा तथा जिले के सभी प्रमुख व्यायाम शिक्षक – राजेंद्र प्रसाद साहू, जावेद कोसले, संदीप पात्र, अमित मिश्रा, ओमप्रकाश वंदे, एवं सुबोध सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है:
शतरंज (बालिका वर्ग) – मुंगेली जिले से 8 बालिकाएं चयनित हुई
गतका (बालक/बालिका वर्ग) – 8 बालक एवं 8 बालिकाएं राज्य स्तर पर भाग लेंगी।
बॉक्सिंग (बालक वर्ग) – 17 बालक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि “खेल न केवल शरीर को सशक्त बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होते हैं। हम मुंगेली के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की अपेक्षा रखते हैं।”
सफल आयोजन में निर्णायकों एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान
खेलों का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। प्रत्येक खेल में निर्णायकों ने निष्पक्ष और संयमित भूमिका निभाई। इस दौरान शतरंज खेल में – सुबोध सिंह, ओमप्रकाश वंदे, कीर्ति सिंह, वेंकटेश प्रसाद, मानिकपुरी, संदीप पात्रे
गतका खेल में – जावेद कोसले, योगेंद्र कुमार, छवि सिंह, जय कुमार साहू, रितु बंजारे, मनीष यादव, बॉक्सिंग खेल में सुबोध कुमार सिंह, मुकेश सिंह राठौड़, दिशान जब, सद्दाम हुसैन, मनोज माली

विद्यालय परिवार का सहयोग प्रशंसनीय
आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. आई पी यादव एवं व्यायाम शिक्षक राजेंद्र प्रसाद साहू ने अपने विद्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराया, जिससे प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक उत्तम वातावरण प्राप्त हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मुंगेली जिले से चयनित खिलाड़ी जिले का गौरव बढ़ाने हेतु प्रयासरत रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *