
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल
रायपुर/17 मई 2025: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में

रायपुर/17 मई 2025: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में

तिरंगा यात्रा में नागरिकों का उमड़ा जन सैलाब, जिले के नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई

कोण्डागांव, 17 मई 2025: भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदुर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई में भारतीय सेना के इस बहादुरी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुकदुर थाना क्षेत्र के पोलमी घाटी में चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक रामपाल और परिचालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक मध्यप्रदेश के अमलाई से निलगिरी की छिलका लेकर राजनांदगांव स्थित एक फैक्ट्री जा रहा था। जैसे ही ट्रक पोलमी घाटी पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पूरा ट्रक चंद मिनटों में धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक और उसमें लदा सारा माल पूरी तरह से नष्ट हो गया है। आग लगने का कारण अभी अस्पष्ट कुकदुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

धमतरी। जीवन की अनिश्चितता कभी-कभी ऐसे रूप में सामने आती है जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बिजली गिरने से उसका मोबाइल फोन फट गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। घटना भटगांव गांव की है। मृतक युवक की पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित काम से लौटने के बाद रात में अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में टाइल्स लगाने के काम को देखने गया था। उसी वक्त तेज गर्जना के साथ आसमान से बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। मोबाइल फटने से रोहित गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि आकाशीय बिजली से सतर्कता बरतना कितना जरूरी है।

बलरामपुर। सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा घाट में आरक्षक शिव भजन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हमिदुल हक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपी नसीमूल हक और निजामुल हक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से 7 एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं, जिनका उपयोग अवैध रेत खनन में किया जा रहा था। पिता के कहने पर बेटे ने की हत्या पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया है कि पिता नसीमूल हक के कहने पर ही बेटों – हमिदुल और निजामुल – ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पहले पुलिस ने आरीफूल हक, जमील अंसारी, उपेंद्र कोरवा, शकील अंसारी और अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया था। खनन माफिया ने की थी कांस्टेबल की हत्या घटना के दिन वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम, नदी किनारे अतिक्रमण और अवैध रेत खनन की शिकायत पर लिब्रा घाट पहुंची थी। इस दौरान झारखंड के रेत माफिया अवैध खनन में लिप्त पाए गए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कांस्टेबल शिव भजन सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी दीपक झा और एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। थाना प्रभारी सस्पेंड, हाईकोर्ट सख्त घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। आईजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि टीआई ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचित किए, रात में बिना पर्याप्त बल के खनन रोकने की कार्रवाई की, जिससे यह गंभीर घटना हुई। इस मामले पर हाईकोर्ट ने भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब अवैध खनन रोकने के निर्देश पहले से मौजूद हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, यह बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। कोर्ट ने कहा कि राज्य प्रशासन की स्थिति चिंताजनक है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी।
नवभारत टाइम्स 24 x7.in के लिए अतिशीघ्र आवश्यकता है
नवभारत टाइम्स 24 x7in डिजीटल न्यूज़ अब 09 भाषाओं पर पूरे देश विदेश में उपलब्ध
Bengali, English, Gujarati
Hindi, Malayalam, Marathi
Punjabi, Tamil, Telugu
के लिए रिपोर्टर / स्ट्रिंगर/जिला ब्यूरो/जिला प्रतिनिधि/ब्लॉक प्रतिनिधि/छायाकार / रिपोर्टर/एवं प्रतिनिधियों व आवश्यकता है
नव भारत टाइम्स 24×7.in के लिए छत्तीसगढ़/मध्य प्रदेश गुजरात/झारखंड/नोएडा /नई दिल्ली/सहित भारत
प्रिय साथियों, नवभारत टाइम्स 24 x7in सोशल मीडिया वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनल में पूरे भारत सहित विभिन्न राज्यों जिला एवं ब्लॉक स्तर
नियुक्ति करना है बायोडाटा भेज कर संपर्क करें,
दीपक मित्तल प्रधान संपादक नवभारत टाइम्स 24×7.in
रायपुर (छत्तीसगढ़) मोबाइल calling नंबर 9993246100
Visit MarketingHack4U
© 2024 . All rights reserved. navbharattimes24x7