7 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर, 14 लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bihar Lightning news : बिहार के 7 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। बक्सर में 4, पश्चिम चंपारण और कटिहार में 3-3, जबकि लखीसराय, कैमूर, सीतामढ़ी और भागलपुर में 1-1 मौत हुई है।

बक्सर जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर में मुफस्सिल इलाके में हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भी सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात से जुड़ी घटनाओं में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बिजली गिरने और वज्रपात से फसलों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। अप्रैल में सबसे ज्यादा 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *