14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में थे शामिल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर :  उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत एक लाख की इनामी केएएमएस अध्यक्ष एसीएम सहित 14 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

बता दें कि इस साल अब तक 137 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया, माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने एवं माओवादियों की जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने समर्पण किया है.

ये सभी नक्सली हत्या, फायरिंग, आगजनी जैसे कई घटनाओं में शामिल थे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment