छत्तीसगढ़ में 14 कोरोना मरीज स्वस्थ, 41 एक्टिव केस; नए वैरिएंट के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। अब तक कुल 56 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 14 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 41 एक्टिव केस अभी भी इलाजरत हैं।

पिछले 24 घंटे में 3 नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें दो रायपुर और एक दुर्ग जिले से हैं। इससे पहले शुक्रवार को रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 सहित कुल 17 मरीजों की पुष्टि हुई थी, जो नए वैरिएंट के सामने आने के बाद एक दिन में सबसे अधिक आंकड़ा रहा है।

प्रशासन हाई अलर्ट पर

अचानक बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया है। पिछले दो दिनों से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ की ट्रेनिंग जारी है। इसमें सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की संपूर्ण प्रक्रिया पर फोकस किया जा रहा है।

मॉकड्रिल भी कराया गया

संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए एमरजेंसी मॉकड्रिल भी कराई जा रही है, ताकि किसी भी संकट की घड़ी में स्वास्थ्य सिस्टम पूरी तरह तैयार रहे।

संक्रमित जिले

अब तक जिन पांच जिलों में कोविड के मरीज मिले हैं, वे हैं:

  • रायपुर

  • दुर्ग

  • बिलासपुर

  • बालोद

  • बस्तर

बीते 48 घंटे में सिर्फ 6 नए केस (3 रायपुर, 3 दुर्ग) दर्ज किए गए हैं, जिससे संक्रमण की रफ्तार फिलहाल नियंत्रण में नजर आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *