छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले करीब 6 घंटे चलते थे, लेकिन अब समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243116
Total views : 8292042