जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज राम रात्रे निवासी महासमुंद ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी के आधिपत्य में ग्राम बेमचा के इंद्रा कॉलोनी में स्थित आबादी भूमि/मकान पर पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण के लिए एनओसी जारी की गई थी।
लेकिन वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने उक्त अनुमति को निरस्त कर दिया और पुनः निर्माण की अनुमति देने के एवज में 4 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242458
Total views : 8291268