
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सरई पतेरा में मत्स्य पालकों को 13 से 22 सितम्बर तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य निरीक्षक सुभाष बंजारे द्वारा मत्स्य पालकों को बीज उत्पादन, बीज संचयन, परिपूरक आहार तथा नर्सरी मैनेजमेंट एवं उन्नति तकनीकी से तालाबों में मत्स्य पालन कर आय बढ़ाने संबंधी जानकारी दी जा रही है।

साथ ही मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक एवं मछलियों में लगने वाले बीमारियों व उपचार और विभागीय योजनाओं के संबंध में भी बताया जा रहा है।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर, खडानंद कश्यप, मनहरण कश्यप, ग्राम के सरपंच, संबंधित विभाग के अधिकारीगण और मत्स्य पालक मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240086
Total views : 8288417