बस्तर। अबूझमाड़ मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने 303 राइफल बरामद की है। ये राइफल 33 साल पहले यानी 1991 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर लूटी थी। इस हमले में 10 जवान शहीद हुए थे जबकि 12 से ज्यादा जवान जख्मी थे। अब नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने गन मिलने की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक, साल 1991 में गढ़चिरौली के तुमारगुंडा में माओवादियों लैंडमाइंस विस्फोट करने के वाद जवानों को एंबुश में भी फंसाया था। ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें 10 जवानों ने अपनी शहादत दी थी वहीं 12 से ज्यादा जवान घायल थे। मौके से नक्सलियों ने जवानों की कुल 18 303 राइफल लूट ली थी।
वहीं 12 दिसंबर 2024 को दक्षिण अबूझमाड़ के कालाहाजा इलाके में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने SZCM समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से 303 अन्य हथियार बरामद किए थे। जिसके बाद नारायणपुर पुलिस हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रही थी।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202437
Total views : 8240894